फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

उपैड़ा के गेहूं क्रय केंद्र पर रोकी तौल, किसानों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
उपैड़ा के गेहूं क्रय केंद्र पर रोकी तौल, किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद के अंतिम दिन किसानों की काफी भीड़ रही। उपैड़ा केंद्र पर दोपहर में ही तौल बंद कर दी गई। इसके विरोध में किसानों ने हंगामा किया। मामला बढ़ने पर अधिकारियों ने उक्त किसानों के गेहूं की खरीद नई मंडी स्थित केंद्र पर कराई। शाम तक 800 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। तिथि बढ़ाने के संबंध में शासन से फिलहाल आदेश नहीं मिल सके हैं।
जिले में गेहूं खरीद के लिए इस बार 31 केंद्र बनाए गए थे। एक अप्रैल से इन केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। शासन द्वारा इस बार गेहूं खरीद का कोई लक्ष्य नहीं रखा गया। जिसके चलते बीते 9 सालों का खरीद के मामले में रिकॉर्ड टूट गया। 31 हजार मिट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद 76 दिनों में की जा चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को खरीद का अंतिम दिन होने के कारण समस्त केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लग गई। अपनी बारी के इंतजार में किसानों के बीच मारामारी देखने को मिली। उपैड़ा स्थित केंद्र पर दोपहर में ही लक्ष्य के अनुसार खरीद होने की बात कहकर अधिकारियों ने तौल बंद कर दी। इस पर वहां के किसान भड़क गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि गेहूूं खरीद का अंतिम दिन है, फिर भी संबंधित अधिकारी किसानों को मायूस लौटा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हंगामा बढ़ने पर अधिकारियों ने किसानों को किसी तरह समझाकर शांत कराया और उनके गेहूं की बिक्री नई मंडी स्थित केंद्र पर करायी। शाम तक केंद्रों पर करीब 800 क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद की गई। हंगामा करने वालों में हरीश त्यागी, अमरपाल सिंह, राकेश त्यागी, लोकेंद्र सिंह, अवधेश त्यागी, रविंद्र सिंह, प्रेम सिंह, मनीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
-किसानों ने तिथि बढ़ाने की उठाई मांग-
रसूलपुर निवासी भाकियू नेता जतिन चौधरी ने कहा कि जिले में किसानों के पास अभी बिक्री के लिए गेहूं अवशेष है। ऐसे में गेहूं खरीद की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। बाजार में एमएसपी से कम दाम पर खरीद होती है, ऐसे में सरकारी केंद्र चालू रहने चाहिए।
किसान भगतराम सिंह का कहना है कि सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद के दौरान किसानों को भुगतान एमएसपी के अनुसार ही होता है, लेकिन बाजारों में बहुत कम दाम पर गेहूं खरीदा जाता है। सरकारी खरीद केंद्रों पर खरीद की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए।

जिला विपणन अधिकारी सुरेश यादव का कहना है कि उपैड़ा के गेहूं क्रय केंद्र पर हंगामे के मामले में किसानों का गेहूं बिक्री करा दिया गया है। शासन से जैसे आदेश आएंगे आगे उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed