{"_id":"60c79daa8ebc3e019127f471","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22045209","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात वाहन रौंदते रहे महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात वाहन रौंदते रहे महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी रात वाहन रौंदते रहे महिला का शव
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर रोड चौपला पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। रात भर महिला के शव को वाहन रौंदते रहे। सुबह को उसका शव समेटकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार रात किसी अज्ञात वाहन ने कुचेसर रोड चौपला स्थित फ्लाईओवर पर एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पूरी रात हाईवे पर दौड़ रहे वाहन महिला के शव को रौंदते रहे। सुबह पुलिस ने महिला का क्षत विक्षत शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कपड़ों और हुलिए से महिला विक्षप्त प्रतीत हो रही है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।