फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कृषि कानून, गन्ना भुगतान की समस्या पर किसानों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव रसूलपुर में अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन कर पुलिसकर्मी को ज्ञापन देते ग्रामीण. - फोटो : HAPUR
कृषि कानून, गन्ना भुगतान की समस्या पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानून, गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मांगों का निस्तारण नहीं होने के विरोध में बृहस्पतिवार को किसानों ने गांव रसूलपुर में पंचायत की। इसके बाद अर्द्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं गांवों में बढ़ रही पशु और मोटर चोरी की घटनाओं का विरोध किया। नलकूपों पर लगाए जा रहे विद्युत मीटर हटवाने की मांग उठाई। एएसपी को ज्ञापन देकर, जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पंचायत में किसानों ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में नवंबर महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। जिले के किसान गन्ने की फसल पर निर्भर हैं। लेकिन यहां के मिलों ने अभी तक किसानों को सिर्फ 30 फीसदी ही भुगतान किया है।
विज्ञापन

कोर्ट का 14 दिन में भुगतान करने का आदेश है, लेकिन इसका पालन भी मिल नहीं कर रहे। गांवों में पशुओं और मोटर चोरी ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। आर्थिक तंगी में फंसे किसानों को भुगतान नहीं होने से भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारी नलकूपों पर मीटर लगा रहे हैं, पहले ही विद्युत बिल भरने में किसानों के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में यदि मीटर लग गए तो रीडिंग का बिल किसान भर नहीं पाएंगे।
इतना ही नहीं जिन किसानों के नलकूपों पर पांच एचपी क्षमता के मोटर लगे हैं और उनकी मंजूरी भी उतनी ही है, ऐसे कनेक्शन की निगम के अधिकारी खुद ही क्षमता वृद्धि कर रहे हैं। इससे किसानों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। जिला प्रशासन इस समस्या पर कतई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके विरोध में किसानों ने अर्द्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र गांव में पहुंचे और ज्ञापन लिया। किसानों ने जल्द समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदर्शन करने वालों में धनवीर शास्त्री, समरपाल सिंह, इंद्रराज सिंह, जतिन चौधरी, साधु सिंह, सोनू सिंह, डीपी सिंह, लल्लू सिंह, मोनू सिंह, संदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, तेजवीर सिंह, तेजपाल सिंह, देशराज सिंह, केवल सिंह, जगदीश शर्मा, पिंटू सिंह, रिंकू पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed