फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज से 1800 युवाओं को टीका, महिलाओं के लिए चार स्पेशल बूथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
hapur  news
आज से 1800 युवाओं को टीका, महिलाओं के लिए चार स्पेशल बूथ
विज्ञापन

हापुड़। जिले में टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए अब 18 से 44 साल के लोगों को सोमवार से प्रतिदिन 1800 डोज दिए जाएंगे।। इसमें 1400 को कोविशील्ड और 400 युवाओं को कोवैक्सीन दिए जाएंगे। साथ ही चार महिला स्पेशल और दो अभिभावक स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। युवाओं के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं।
जिले में एक जून से 18 वर्ष से ऊपर वालों का टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले सप्ताह रोजाना एक हजार युवाओं को डोज दिए गए। अब दूसरे सप्ताह में सात से 12 जून तक प्रतिदिन 1800 युवाओं को टीका लगाया जाएगा। लंबे अरसे बाद जिले को कोवैक्सीन के डोज मिले हैं। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए पहले ही तरह ही टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन

यहां हैं महिला स्पेशल बूथ
18 से 44 वर्ष की महिलाओं के लिए हापुड़ में पीपीसी कोठीगेट और पीएचसी कस्तला पर बूथ बनाए गए हैं। दूसरी तरफ 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए भी पीपीसी कोठीगेट हापुड़ और पीपीसी कस्तला पर दो अलग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल व सिखैड़ा में अभिभावक स्पेशल बूथ
ऐसे अभिभावक जिनके बच्चों की उम्र 12 साल से कम है, उनके लिए जिले में दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल और सिखैड़ा सीएचसी पर स्पेशल बूथ बनाए गए हैं।
बूथवार वैक्सीनेशन का लक्ष्य:
बूथ टीकाकरण वैक्सीन
पीपीसी कोठीगेट 300 कोविशील्ड
पीएचसी कस्तला 200 कोविशील्ड
सीएचसी हापुड़ 200 कोविशील्ड/ कोवाक्सिन
असौड़ा 100 कोविशील्ड
जिला अस्पताल 200 कोविशील्ड
सीएचसी गढ़ 200 कोविशील्ड/कोवाक्सिन
पीएचसी दौतई 100 कोविशील्ड
सीएचसी धौलाना 100 कोविशील्ड
पीएचसी गालंद 100 कोविशील्ड
पीएचसी बक्सर 100 कोविशील्ड
सीएचसी सिंभावली 100 कोविशील्ड
सीएचसी सिखैड़ा 100 कोवाक्सिन
सीएचसी पिलखुवा 100 कोविशील्ड
एएनएमटीसी पिलखुवा 100 कोवाक्सिन
जिले में वैक्सीन की उपलब्धता
वैक्सीन डोज
कोविशील्ड 9600
कोवाक्सिन 2400
जिले में अब तक टीकाकरण की स्थिति
कुल टीकाकरण------142500
प्रथम डोज---------114900
दूसरी डोज---------30120
युवा पंजीकरण कराएं
छह से 12 जून तक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस बार कोवैक्सीन से भी टीकाकरण होगा। युवा रजिस्ट्रेशन कर बूथों पर प्रतिरक्षित हो सकते हैं।
- डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed