{"_id":"60bd01858ebc3eb4f7037315","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2199709136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूगढ़ में मकान से हजारों की नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूगढ़ में मकान से हजारों की नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ में मकान से हजारों की नकदी और आभूषण चोरी
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे में शनिवार रात चोरों ने एक मकान पर धावा बोल हजारों की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।
बाबूगढ़ कस्बा निवासी अमरपाल सिंह ने बताया वह किसी काम से एक जून को कानपुर गया था। घर पर सिर्फ उसकी पत्नी थी। शनिवार को जब वह रात में बाथरूम के लिए उठी तो नीचे के दोनों कमरों का गेट खुला मिला, जबकि वह गेट बंद कर सोने गई थी।
रात में ही जब वह उक्त कमरों को बंद करने गई तो अंदर दो चोर दिखे, लेकिन चोरों ने उसकी आंख पर टॉर्च की तेज लाइट मारकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कमरे में जाकर देखा तो हजारों की नकदी व सोने के आभूषण गायब मिले। रविवार को अमरपाल सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर चोरी का पर्दाफाश करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी करने वालों को पकड़ लिया जाएगा।