फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोरोना के 13 और संक्रमित मिले, दो मरीजों की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना के 13 और संक्रमित मिले, दो मरीजों की गई जान
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना का प्रकोप घट रहा है। शनिवार को लगातार चौथे दिन नए मरीजों की संख्या कम रही, सिर्फ 13 लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि दो लोगों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या अब घटकर सिर्फ 218 रह गई है, इसमें 154 होम आइसोलेट हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को टीमों द्वारा 2145 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन किट से 1205, आरटीपीसीआर से 932, ट्रूनेट मशीन से 8 लोगों की जांच की गई। इस जांच में एंटीजन से चार, आरटीपीसीआर से आठ, ट्रूनेट से एक मरीज संक्रमित मिला।
विज्ञापन

हालांकि कोरोना से मौत का ग्राफ अभी गिर नहीं रहा है। शनिवार को दो लोगों की मौत होने से आंकड़ा बढ़कर 204 पहुंच गया। इस समय होम आइसोलेशन में 154, अस्पतालों में 72 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इन इलाकों में मिले मरीज-
मोहल्ला राजीव विहार, आदर्शनगर, संजय विहार, असौड़ा, पीरबाउद्दीन, हसनपुर, दयानतपुर, सिमरौली, तुमरैल।
-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच-----546261
कुल मरीज----12204
स्वस्थ मरीज---11782
एक्टिव मरीज--218
मौत--------204
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर आइसोलेट करा दिया गया है। संपर्क में आए लोग सैंपलिंग करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed