{"_id":"60ba6e328ebc3e29c42ad80b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2198626185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में भीड़ के साथ फिर बढ़ने लगा संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में भीड़ के साथ फिर बढ़ने लगा संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
नगर पालिका मार्केट में उमड़ी भीड़।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों में भीड़ के साथ फिर बढ़ने लगा संक्रमण का खतरा
हापुड़। कोरोना कर्फ्यू की पाबंदी हटने के बाद से बाजारों में फिर भीड़ बढ़ने लगी है। शुक्रवार को हापुड़ के बाजारों में जमकर कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। लोगों द्वारा न तो मास्क लगा रखा था और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था। अब शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहने से बाजारों में सन्नाटा छाए रहने की उम्मीद है।
हापुड़ में मई माह के शुरूआत में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया था। बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए दुकानों को सशर्त खोला जा रहा था। अब एक जून से कोरोना कर्फ्यू की पाबंदी भी समाप्त कर दी गई। हापुड़ में बाजारों को सुबह सात से पांच बजे तक खोला जा रहा है।
एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि कोविड नियमों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही अभियान चलाकर जुर्माना लगाने की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
केस नंबर एक
कोठी गेट बाजार
कोठी गेट बाजार में सुबह सात बजे से लेकर करीब दस बजे तक नाममात्र के ही लोग दिखाई दिए, लेकिन 11 बजे के आसपास एकाएक बाजार में भीड़ बढ़ गई। बाजार में दूर से ही खूब भीड़ दिखाई देती रही।
केस नंबर दो
नगर पालिका मार्केट
नगर पालिका मार्केट में भी सुबह दस बजे से ही दुकानों पर खूब भीड़भाड़ दिखाई दी। बाजार के अलावा दुकानों पर भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं होता दिखाई दिया। इससे भी दोबारा संक्रमण फैलने का खतरा बना रहा।
केस नंबर तीन
कसेरठ बाजार
कसेरठ बाजार में सुबह से ही लोगों की खूब चहल पहल रही। लोग भीड़भाड़ शाम तक बनी रही। कुछ दुकानदार व ग्राहक बिना मास्क लगाए भी नजर आए। कोविड नियमों का पालन करने को लेकर लोग सतर्क नहीं दिखाई दिए।