{"_id":"60ae9f288ebc3e4fac5467a9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2193394157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाकी बचे 42 प्रधानों ने ली ऑनलाइन शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाकी बचे 42 प्रधानों ने ली ऑनलाइन शपथ
विज्ञापन
बाकी बचे 42 प्रधानों ने ली ऑनलाइन शपथ
हापुड़। आखिरकार जिले के सभी गांवों में शपथ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांवों की सरकार का गठन हो गया। जिले के चार ब्लॉकों पर नवनिर्वाचित 42 प्रधानों द्वारा शपथ ली गई। ये प्रधान मंगलवार की शपथ प्रक्रिया के बाद बाकी रह गए थे। संबंधित ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी से वर्चुअल रूप से जुड़े प्रधानों को नामित अधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने वर्चुअल तरीके से शपथ लेने का निर्णय लिया था। इसके लिए शासन से दो तिथि निर्धारित की गई थी। जिले में मंगलवार को चारों ब्लाकों के कुल 203 प्रधानों ने पंचायत भवनों पर शपथ ली थी। समय अभाव के कारण 42 प्रधान शपथ लेने के लिए वंचित रह गए थे। इसके बाद इन्हें बुधवार को उसी प्रक्रिया के तहत शपथ दिलाई गई। पंचायत सचिवों की मौजूदगी में प्रधानों ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
अब बचे हैं 28 प्रधान --
कोरम पूरा न होने के चलते अभी भी जिले के 28 प्रधान शपथ लेेने से वंचित रह गए हैं। अधिकारियों के अनुसार 28 प्रधान गांव में जिला पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हो जाने के कारण शपथ नहीं ले सके। अब इसके लिए शासन से अधिसूचना जारी होकर उपचुनाव होगा। उसके बाद कोरम पूरा होने पर इन्हें शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि जिले के नवनिर्वाचित कुल 245 प्रधानों ने दो दिनों में शपथ ले ली है। बाकी जिले में 28 प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण शपथ से वंचित रह गए हैं।