फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सपा ने 12 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा, सात पर मंथन जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा करते जिला प्रभारी. - फोटो : HAPUR
सपा ने 12 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा, सात पर मंथन जारी
विज्ञापन

हापुड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को 12 वार्डों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी के पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही मौका दिया है, बाहरी चेहरों को इसमें स्थान नहीं मिला। पार्टी के जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री मदन चौहान ने बैठक में प्रत्याशियों की घोषणा की तथा कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को रेलवे रोड पर जिला प्रभारी व पूर्व राज्यमंत्री मदन चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें 12 वार्डों के प्रत्याशियों की हाईकमान के आदेश पर घोषणा कर दी गई। जिसमें वार्ड नंबर दो से पार्टी के महासचिव व गांव दौतई के प्रधान रहे साजिद चौधरी की पत्नी कौशर जहां, वार्ड तीन से तिगरी निवासी राजकुमार प्रधान, वार्ड नंबर चार से एमएलसी राकेश यादव की पुत्रवधू सृष्टि यादव निवासी पलवाड़ा,
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच से फतेहपुर निवासी सचिन कुमार, वार्ड छह से फरीदपुर निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी रविंद्री पाल, वार्ड 10 से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे तेजपाल प्रमुख, वार्ड नंबर 11 से चितौली उबारपुर निवासी शीतल पत्नी संजीव बाना, वार्ड नंबर 14 से रेखा जाटव पत्नी संजय जाटव, वार्ड 15 से सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे संजय गहलौत,
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 16 से सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष रहे दिनेश तोमर हिंडालपुर की पत्नी नीरज तोमर, वार्ड 17 से बझैड़ा कला निवासी इश्तेकार की पत्नी फराना, वार्ड 19 से बझैड़ा कला निवासी शाहआलम को प्रत्याशी घोषित किया गया।
मदन चौहान ने बताया कि कुछ लोग पार्टी के नाम का चुनाव में गलत फायदा उठा रहे हैं। इसे बंद कर दें, अन्यथा हाईकमान से शिकायत कर, ऐसे लोगों पर कार्रवाई करायी जाएगी। वार्डों में प्रत्याशियों की सूची हाईकमान के आदेश पर ही फाइनल की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का सपोर्ट करें, ताकि सभी सीटों पर परचम लहराया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि शेष पांच वार्डों के लिए आए आवेदनों पर मंथन चल रहा है, जल्द ही इन वार्डों की सूची भी जारी की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र जाखड़, सुबोध नागर, संजय यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वार्ड नंबर उम्मीदवार
2. गढ़मुक्तेश्वर द्वितीय कौशर जहां पत्नी साजिद चौधरी
3. गढ़मुक्तेश्वर तृतीय राजकुमार प्रधान
4. गढ़मुक्तेश्वर चतुर्थ सृष्टि यादव पुत्रवधू एमएलसी राकेश यादव
5. सिंभावली प्रथम सचिन कुमार
6. सिंभावली द्वितीय रविंद्री पाल
10. हापुड़ द्वितीय तेजपाल प्रमुख पूर्व जिलाध्यक्ष
11. हापुड़ तृतीय शीतल बाना पत्नी संजीव बाना
14. हापुड़ षष्टम रेखा जाटव
15. धौलाना प्रथम संजय गहलौत, पूर्व युवजन सभा जिलाध्यक्ष
16. धौलाना द्वितीय नीरज तोमर
17. धौलाना तृतीय फराना
19. धौलाना हापुड़ शाह आलम
-सूची में नाम नहीं होने पर हंगामा-
सपा के कार्यक्रम में पंचायत सदस्यों की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वह चुनाव को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे थे, लेकिन उन्हें पार्टी ने मौका नहीं दिया। इस पर उनकी नाराजगी देख, पदाधिकारियों ने समझाया। जिसके बाद हंगामा शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed