{"_id":"6078824f8ebc3e5912314e4d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd217243963","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ा परी मृत्यु दर घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ा परी मृत्यु दर घटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ा परी मृत्यु दर घटी
हापुड़। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हो रही मौत के बढ़ते आंकड़ों और शमशान घाटों की डरावनी तस्वीरों से जहां प्रदेश के कई जिले सहमें हैं। ऐसे में हापुड़ अभी इस संकट से बाहर ही नजर आ रहा है। हालांकि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है लेकिन मृत्यु दर पहले से कहीं कम है। चिकित्सकों के अनुसार मरीजों में लक्षण तीन दिन में ठीक हो रहे हैं, 10 दिन के अंदर अस्पताल से उन्हें छुट्टी भी दी जा रही है। ऐसे में यदि सावधानी बरती जाए तो जिला जल्द ही इस संकट से बाहर आ सकता है। चार महीने से जिले में कोई मौत नहीं हुई है।
कोरोना की दूसरी लहर से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, लखनऊ, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से शमशान घाटों पर लगे शवों के ढेरों की वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनसे लोगों के जहन में डर बैठ रहा है। जिले में अब तक 67 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है।
लेकिन राहत सिर्फ इस बात की है कि दिसंबर 2020 से अब तक जिले में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि एक ही दिन में 90 से अधिक मरीज मिलने से लोगों में भय जरूर बन गया है।
विज्ञापन
संक्रमितों में नहीं मिल रहे गंभीर लक्षण
चिकित्सकों की मानें तो गंभीर लक्षण वाले मरीजों की संख्या न के बराबर है, जिन मरीजों में लक्षण है वह तीन दिन के अंदर ठीक हो रहे हैं। हालांकि उन्हें अस्पतालों से 10 दिन बाद ही छुट्टी दी जा रही है। अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। यदि लोग अभी भी संभल जाएं तो जिला संक्रमण के खतरे से बाहर आ सकता है।
मई में हुई थी पहली मौत, अक्तूबर में सबसे ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
कोरोना महामारी के चलते मई 2020 में पहली मौत हुई थी, इस महीने दो लोगों ने दम तोड़ा था। अक्तूबर 2020 में सर्वाधिक 15 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इसके बाद मृत्यु दर घटती चली गई। दिसंबर 2020 के बाद से जिले में कोरोना से कोई मौैत नहीं हुई है। इस महीने दो लोगों ने दम तोड़ा था। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार चार महीने से किसी व्यक्ति ने इस बीमारी के चलते दम नहीं तोड़ा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। यदि लोग सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का पालन करें तो जिला इस संकट से जल्द ही बाहर आ सकता है।
जिले में 67 मौतों के आंकड़े
महीना मौत
मई---------------02
जून---------------11
जुलाई-------------07
अगस्त-------------14
सितंबर-------------10
अक्तूबर-----------15
नवंबर-------------06
दिसंबर------------02
कोरोना मरीजों की स्थिति
कोरोना की कुल जांच-------454352
कोरोना के एक्टिव मरीज------370
कोरोना के कुल मरीज--------4929
कोरोना से मृृतकं की संख्या----67