{"_id":"6075e4638ebc3e8ca62a4759","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2171322180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि कर्फ्यू के बाद भी नहीं सुधरे हालात, 97 और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि कर्फ्यू के बाद भी नहीं सुधरे हालात, 97 और संक्रमित मिले
विज्ञापन
गढ़ रोड सीएचसी में कोरोना टेस्ट कराने के लिए लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात्रि कर्फ्यू के बाद भी नहीं सुधरे हालात, 97 और संक्रमित मिले
हापुड़। जिले में रात्रि कर्फ्यू के बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। मंगलवार जांच में 97 मरीज संक्रमित मिले हैं, जिन्हें आईसोलेट कराया गया है। पॉश कॉलोनियों का बुरा हाल है, यहां एक ही परिवार के कई-कई सदस्य संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं बाजारों में लोगों का लापरवाह रवैया अभी जारी है। खाली अस्पतालों के वार्ड अब फुल होने लगे हैं। डीएम बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। मंगलवार को 97 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें एंटीजन किट की जांच में 61 पॉजिटिव मिले जबकि आरअीपीसीआर की जांच में 36 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर अब 318 हो गई है। जिले में कोरोना का पहला मामला दो अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद से पहले एक दिन में मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंची है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में रात्रि कर्फ्यू भी लगा दिया गया लेकिन फिर भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, मंगलवार को बूथों पर जांच के लिए मरीजों की लाइनें लगी रहीं।
जिले में इन क्षेत्रों में मिली मरीज
संक्रमित मरीजों में श्रीनगर के चार, काकोड़ी का एक, सपनावत के दो, चितौली का एक, न्यू पन्नापुरी के दो, तारामिल कॉलोनी का एक, कृष्णा विहार का एक, आर्यनगर हापुड़ के दो, आदर्श नगर हापुड़ के पांच, गणेशपुरा का एक, राजीव विहार के दो, देवली डहाना का एक, सिकंदरगेट का एक, असौड़ा का एक, मलकपुर का एक, सिमरौली का एक, कल्याणपुर के दो, गोयना का एक, बक्सर सिंभावली के तीन, कुराना का एक मरीज मिला वहीं चंद्रानगर का एक, दहीरपुर का एक, धौलाना का एक, कंदौला का एक, ढहाना के दो, सिंभावली मिल के तीन, तगासराय हापुड़ के पांच, सलाई का एक, इंद्रलोक कॉलोनी का एक, समाना का एक, जेके कॉलोनी के दो, सर्वोदया नगर का एक, लालपुर का एक, रमपुरा पिलखुवा का एक, शिवाजीनगर का एक, सिखेड़ा का एक, चाह डिब्बा का एक, गालंद धौलाना का एक, डूहरी पिलखुवा का एक, बुकलाना का एक, वैट सिंभावली के दो, ओरंगाबाद सिंभावली के तीन, मुबारिकपुर का एक, अठसैनी सिंभावली का एक, भोवापुर सिंभावली का एक, खेड़ा सिंभावली का एक, सिम्स अस्पताल का एक, आवास विकास हापुड़ का एक, लक्ष्मी निवास असौड़ा के दो, अशोक कॉलोनी के दो, त्यागी नगर के तीन, गांधी गंज का एक, पटेलनगर का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना की स्थिति
एक्टिव मरीजों की संख्या 318
कोरोना की कुल जांच 452519
जिले में कुल मरीज 4854
मृतकों की संख्या 67
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं, जिन्हें आईसोलेट कराया गया है। संपर्क में आए लोग अपनी जांच करा लें ताकि समय से उन्हें उपचार मिल सकें। इस बीमारी को छुपाएं नहीं, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाएं।