{"_id":"6075e33c8ebc3ecbac0674b2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2171321148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने बंद की प्लेटफार्म के टिकट की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने बंद की प्लेटफार्म के टिकट की बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने बंद की प्लेटफार्म के टिकट की बिक्री
हापुड़। कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म की टिकट बिक्री बंद कर दी है। इससे स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ नहीं होगी।
पिछले साल मार्च माह के अंत में लॉक डाउन लगने से ट्रेनों के पहिये थम गए थे। इससे हापुड़ स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई थी। हालांकि रेलवे ने अनॅलाक में ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर करीब 22 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। रेलवे प्रशासन ने पिछले माह प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री भी शुरू करा दी थी। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की सुविधा बहाल होने से लोग अपने रिश्तेदारों को स्टेशन पर छोड़ने के लिए पहुंच रहे थे।
अब फिर से कोरोना के बढ़ते केसों ने रेलवे प्रशासनी की परेशानी बढ़ा दी है। रेलवे ने फिर से प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री को रोकने का फैसला लिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आनंद पाल सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने फिर से प्लेटफार्म की टिकट पर रोक लगा दी है। प्लेटफार्म टिकट पर रोक फिलहाल 30 अप्रैल तक रखी गई है। रेलवे बोर्ड का अग्रिम आदेश जारी होने पर लोगों को जानकारी दे दी जाएगी।