फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

विधायक के गनर ने पेट्रोल पंप कर्मी को पीटा, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कर्मचारी से मारपीट करता गनर। - फोटो : HAPUR
विधायक के गनर ने पेट्रोल पंप कर्मी को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

हापुड़। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के गनर और साथ में मौजूद एक नामित सभासद द्वारा गढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की है, जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। इस मामले में एसपी ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। वीडियो में गनर को समझाने का प्रयास कर रहे विधायक ने सफाई दी है कि डीजल कम डालने के बावूजद कर्मचारी द्वारा उन्हें व उनके गनर को अपशब्द कहे, जिसके बाद मारपीट हुई। वही पीड़ित युवक ने लिखित में अपनी गलती स्वीकार की।
सत्ताधारी भाजपा के सदर विधायक विजयपाल आढ़ती का गनर कांस्टेबल अतुल कुमार अन्य समर्थकों के साथ रविवार को अपनी कार से गांव दयानतरपुर जा रहे थे। इस दौरान वे गढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए रुके थे। इस दौरान किसी बात को लेकर चालक और पेट्रोल पंप कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विधायक के गनर अतुल कुमार, नामित सभासद अजय भास्कर ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। बताया जाता है कि घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन सोमवार को मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई। यह वीडियो सत्ता के गलियारे में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि वीडियो में विधायक बचाव की मुद्रा में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी में घटना को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में रोष में हैं। सपा नेता संजय यादव ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी वैभव पांडेय को सौंपी गई है। 24 घंटे के अंदर सीओ जांच कर उनके समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने अभी तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। हालांकि, पेट्रोल पंप के संचालक राघवेंद्र गर्ग ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग जरूर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उधर, वीडियो वायरल होने के बाद विधायक विजयपाल आढ़ती ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि उनके चालक संजीव ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से कार में तीन हजार रुपये का डीजल डालने के लिए कहा था। लेकिन, कर्मचारी ने 2500 रुपये का ही डीजल डाला। चालक द्वारा विरोध करने पर कर्मचारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनके साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। जिसके बाद गनर, नामित सभासद व कर्मचारी के बीच हाथापाई हुई। हालांकि उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed