फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सड़कों किनारे से सटे 34 धार्मिक स्थलों का मांगा ब्योरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सड़कों किनारे से सटे 34 धार्मिक स्थलों का मांगा ब्योरा
विज्ञापन

हापुड़। सड़क किनारे यातायात में अवरोध का कारण बने कुछ धार्मिक स्थलों का ब्योरा हाईकोर्ट ने शासन से मांगा था। शासन के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने ऐसे 34 स्थानों के संरक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन संबंधित लोगों से वार्ता के बाद इस संबंध में कुछ निर्णय लेगा।

हाईवे, सड़कों, फुटपाथों और दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी रूप में अतिक्रमण कर रहे धार्मिक स्थलों के संबंध में हाईकोर्ट में सरकार के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने प्रदेश सरकार से ऐसे स्थानों के संबंध में जानकारी मांगी थी। शासन के आदेश पर जिले में भी ऐसे 34 स्थानों का चयन किया गया था। एचपीडीए क्षेत्र के तीन, पीडब्लूडी के छह, नगर पालिका हापुड़ के 20, पिलखुवा नगर पालिका क्षेत्र में ऐसे पांच स्थलों का चयन किया गया था। डीएम अनुज सिंह ने संबंधित विभागों को इस संबंध में 26 मार्च को पत्र जारी करते हुए कार्रवाई के संबंध में प्रगति रिपोर्ट मांगी थी। डीएम के पत्र के बाद सभी विभागों द्वारा ऐसे स्थलों के संरक्षकों और संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद से कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध भी जाहिर किया गया था। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि नोटिस जारी करना कोर्ट की प्रक्रिया के अनुसार है। कोर्ट ने तीन हिस्सों में जानकारी मांगी थी। जिले में सभी निर्माण 2011 से पहले के हैं, जबकि 2016 से पहले और 2016 के बाद कोई ऐसा निर्माण यहां नहीं हुआ है। इस संबंध में संबंधित स्थलों की कमेटियों के संरक्षकों पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। आपसी सहमति बनती है तो सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही कोई कार्रवाई की जाएगी, बाकी को यथावत रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed