फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बाईपास पर पलटा गन्ना से भरा ट्रॉला, शहर में लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बाईपास पर पलटा गन्ना से भरा ट्रॉला, शहर में लगा जाम
विज्ञापन

हापुड़। देहात कोतवाली के पास बाईपास पर शाम करीब पांच बजे गन्ने से भरा ट्रॉला पलटने से शहर में जाम लग गया। बाईपास, तहसील चौपला और मेरठ तिराहे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। ट्रैफिक पुलिस यातायात सुचारु कराने में जुटी हुई है।
शनिवार को सुबह से ही वाहनों के दबाव के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति रही। मेरठ रोड, गढ़ रोड, बुलंदशहर के रोड के साथ रेलवे रोड पर भी अपेक्षाकृत अधिक वाहन देखने को मिले। वहीं शाम को करीब पांच बजे के आसपास देहात कोतवाली के निकट बाईपास पर गन्ने से भरा एक ट्रॉला पलट गया। देखते ही हाईवे पर जाम की स्थिति शुरू हो गई। हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लगी रही। इससे घरों की ओर लौट रहे लोगों को जाम के झाम का सामना करना पड़ा। हाईवे पर जाम का असर शाम को शहर में देखने को मिला रहा। दिल्ली गढ़ रोड पर लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी कड़ी मशक्कत करते नजर आए। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से गन्ने के ट्राला को हटवाया। लेकिन देर रात तक जाम की स्थिति रही। यातायात निरीक्षक प्रवीण शर्मा ने बताया कि बाईपास पर गन्ने से भरा ट्रॉला पलटने से जाम की स्थिति बन गई थी। ट्रॉला को हटवाकर जाम को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में भी रही खूब भीड़भाड़
उधर, बाजारों में भी लोगों की खासी भीड़ रही। कोठीगेट, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, बुलंदशहर रोड और गोल मार्केट जैसे बाजारों में लोगों ने पहुंचकर होली के लिए खरीदारी की। शाम के समय बाजारों की रौनक देखते ही बनती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed