{"_id":"6afded176ca30b3c85052b28","slug":"teachers-stage-a-sit-in-at-the-bsa-office-warn-of-further-agitation-hapur-news-c-135-1-hpr1002-152240-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में ज्ञापन देते शिक्षक। संवाद
हापुड़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया के नेतृत्व में आयोजित धरने के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र कलेक्ट्रेट और बीएसए कार्यालय में सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया ने कहा कि सरकार शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करे और प्रत्येक विद्यालय में पदोन्नति के माध्यम से प्रधानाध्यापक की तैनाती की जाए। उन्होंने टीईटी की अनिवार्यता संबंधी आदेश वापस लेने और शैक्षणिक अभिलेखों के बार-बार सत्यापन के नाम पर शिक्षकों का उत्पीडऩ बंद करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
जिला मंत्री नीरज चौधरी ने लेखा कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शिक्षकों के जायज कार्यों को नियम विरुद्ध तरीके से लंबित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीपीएफ और एनपीएस का पूरा हिसाब उपलब्ध नहीं होने से वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है। एरियर, प्रोन्नत वेतनमान, डीए, बोनस और चयन वेतनमान स्वीकृत करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि गंगा स्नान के बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान इशरत अली, अमित भाटी, राशिद, संजय शर्मा, संदीप सिरोही, सरिता, प्रज्ञा, पूजा, अंजू, अमिता नागपाल, रीना चौहान, रितु श्रीवास्तव, आस मोहम्मद, दिनेश गतिशील, नाजिम, संजीव, अजय और रामकिशोर सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।