फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वैक्सीनेशन का झांसा दे खाते से उड़ाए पांच लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
hapur news
वैक्सीनेशन का झांसा दे खाते से उड़ाए पांच लाख
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना टीकाकरण के नाम पर जिले में ठगी का पहला मामला सामने आ गया है। रेलवे कर्मचारी को साइबर ठगों ने झांसे में लेकर उनके खाते से पांच लाख रुपये उड़ा लिए। बैंक में रुपये निकालने पर पहुंचने पीड़ित को घटना का पता चला। उन्होंने मामले में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मोबाइल पर एटीएम पिन आदि पूछकर तो आए दिन बैंकों से पैसा निकालने के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन अब कोरोना टीकाकरण के नाम पर साइबर ठगों ने एक रेलवे कर्मचारी को चूना लगा दिया। नगर के मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी निवासी चतर सिंह रेलवे में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि 6 मार्च की शाम उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि रेलवे की ओर से सीनियर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के आदेश हुए हैं। झांसे में लेकर ठग ने उन्हें टीकाकरण के लिए तैयार कर लिया। 8 मार्च को दो लोगों को उनके घर भेजा गया। आरोप है कि दोनों में से एक ने उन्हें बातों में लगा लिया और दूसरे ने मोबाइल से सिम निकाल लिया। इतना ही नहीं आधार कार्ड समेत अन्य जानकारी हासिल कर वह चले गए। इसके बाद वह वापस नहीं आए। 16 मार्च को जब चतर सिंह बैंकों में हुए चार दिन के अवकाश के बाद अपने खाते से पैसे निकाले पहुंचे तो बैंक कर्मचारियों ने खाते में पैसे नहीं होने की सूचना दी। यह सुन उनके पैर तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो खाते से पैसे निकालने के चार ट्रांजेक्शन मिले। जिसमें ठगों ने पहली बार बीस हजार, दूसरी बार 25 हजार, तीसरी बार एक लाख और चौथी बार 3.56 लाख रुपये निकाले हैं। पीड़ित ने इस मामले में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगा रहा टीका
सरकारी अस्पतालों में कोरोना का टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। इसमें 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों को शामिल किया गया है। जब एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के समस्त लोगों को भी टीकाकरण में शामिल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान
कोरोना टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर रिकॉर्ड दर्ज कराया जाता है। इस पोर्टल के जरिए ही टीका लगवाने आने वाले लोगों का सत्यापन किया जाता है। ऐसे में किसी फोन कॉल पर ऐसे ही पूरी जानकारी नहीं दें। बल्कि चिकित्सकों से इसकी जानकारी कर लें।
निजी अस्पतालों में 250 रुपये में लगती है वैक्सीन
निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां 250 रुपये में एक व्यक्ति को टीका लगता है। टीकाकरण के दौरान ही आधार कार्ड आदि मांगा जाता है, मोबाइल फोन आदि के जरिए ऐसी कोई जानकारी नहीं ली जाती है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना का टीकाकरण हो रहा है। बुजुर्ग व 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोग निशुल्क टीका लगवा सकते हैं। घर घर जाकर टीकाकरण की कोई सुविधा अभी तक शुरू नहीं की गई है। मोबाइल फोन पर गलत कॉल का शिकार न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed