फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिला जेल के लिए मिले 44.567 करोड़, 31 मार्च तक होगा भूमि अधिग्रहण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जिला जेल के लिए मिले 44.567 करोड़, 31 मार्च तक होगा भूमि अधिग्रहण
विज्ञापन

हापुड़। अकड़ौली में जिला जेल बनाने के लिए शासन द्वारा 44.57 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गी है। धनराशि डीएम के खाते में पहुंचने के साथ ही शासन ने संबंधित किसानों से हर हाल में 31 मार्च तक जमीनों का अधिग्रहण कराने के आदेश दिए हैं। आदेश मिलते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही इस संबंध में अधिकारियों व किसानों की बैठक होगी।
जनपद के सृजन के नौ साल बाद अब ग्राम अकड़ौली में 60.08 एकड़ भूमि पर जिला कारागार बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। शासन से वित्तीय स्वीकृति के बाद एक हजार बंदियों की क्षमता का जिला कारागार बनाने के लिए भूमि क्रय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 2011 से अभी तक जिले के बंदी गाजियाबाद डासना जेल में शिफ्ट किए जाते रहे हैं। जिसके कारण पुलिस और यहां तक कि बंदियों के परिजनों और रिश्तेदारों को काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन

शासन से जिला कारागार के लिए जमीन खरीदने को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के बाद जिला प्रशासन और कारागार के अधिकारियों ने पिछले दिनों ग्राम अकड़ौली में भूमि का चयन किया था। 19 सितंबर 2020 को भू-स्वामियों द्वारा जमीन देने के लिए सर्वसम्मति से लिखित में सहमति दी गई थी। जिला प्रशासन के अफसरों ने जिला कारागार निर्माण के लिए करीब 60.08 एकड़ भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने चयनित गांव अकड़ौली में भूमि खरीदने के लिए 52 करोड़ 26 लाख 45 हजार 760 रुपये की लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। साथ ही मद में अवशेष धनराशि 44 करोड़ 57 लाख 20 हजार 620 रुपये की वित्तीय स्वीकृति शर्तों के अनुसार दी थी। अब यह स्वीकृत धनराशि हापुड़ डीएम के खाते में पहुंच चुकी है। साथ ही शासन ने इस धनराशि से 31 मार्च तक संबंधित सभी किसानों की भूमि अधिग्रहण करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने बताया कि जिला कारागार के लिए 44.57 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। 31 मार्च तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करनी है, जिसके लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

जिला बनने के बाद से वर्ष 2011 से ही जिले के बंदियों को गाजियाबाद की डासना जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। फिलहाल जनपद के महिला थाना सहित दस थानों में विभिन्न आरोपों में पकड़े जाने वाले आरोपियों और दोषियों को डासना स्थित जिला कारागार में भेजा जाता है। डासना जेल की क्षमता 1750 कैदियों की है। वहां करीब तीन हजार से अधिक कैदी हैं। इनमें हापुड़ जनपद के विभिन्न अपराधों में बंद करीब एक हजार से अधिक कैदी हैं। जनपद में जिला कारागार का निर्माण होने पर डासना जेल में कैदियों का बोझ कम होगा। जेल प्रशासन के अफसर भी इसी प्रयास में लगे हैं कि जल्द से जल्द जिला कारागार का निर्माण हो सके। अब जेल बनने के बाद डासना जेल का भार भी कम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed