फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गायब हो गए लाखों के डस्टबिन, सड़कों पर फैला कचरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नगर पालिका वर्कशॉप में टूटे पड़े डस्टविन - फोटो : HAPUR
गायब हो गए लाखों के डस्टबिन, सड़कों पर फैला कचरा
विज्ञापन

हापुड़। शहर को स्वच्छ और कचरामुक्त बनाने के लिए 80 लाख रुपये की लागत से लगाए गए अधिकांश डस्टबिन गायब हो गए हैं। स्टील से बनाए गए एक डस्टबिन की कीमत 20 हजार रुपये थी। डस्टबिन चोरी हुए या लगाने मेें ही खेल हो गया यह भी जांच का विषय है। अभी तक नगर पालिका ने न तो चोरी की कोई एफआईआर कराई है और न ही डस्टबिन गायब होने पर कोई जांच बैठाई है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि कुछ पालिकाकर्मियों ही डस्टबिन गायब कराए हैं।
बीते दो सालों में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में हापुड़ टॉप-20 में भी नहीं आ सका। अबकी बार दावे किए जा रहे हैं कि शहर को टॉप टेन में शामिल कराया जाएगा, लेकिन धरातल पर इन दावों में अभी तक कोई दम नहीं दिखाई दे रहा है। हालत यह है कि चौराहों एवं प्रमुख सड़कों के किनारे लगाए गए स्टील के डस्टबिन भी गायब हो गए हैं। पालिका के रिकार्ड के मुताबिक शहर में 80 लाख की लागत से स्टील के 400 डस्टबिन लगवाए गए थे। इनमें से अधिकांश डस्टबिन गायब हैं। कुछ क्षतिग्रस्त हो गए हैं तो मरम्मत के लिए हटाए गए कुछ डस्टबिन पालिका की वर्कशॉप में कंडम हो रहे हैं। डस्टबिन नहीं होने से लोग को कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर ही डाल रहे हैं। अर्जुन नगर में यह समस्या सबसे ज्यादा है। पूर्व में प्लास्टिक के लगे नीले व हरे डस्टबिन भी शहर में दिखाई नहीं दे रहे हैं। उधर नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि शहर में करीब 400 स्टील के डस्टबिन लगवाए थे। डस्टबिनों को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन

डस्टबिन की कीमत बीस हजार
नगर पालिका अफसरों की ओर से 80.61 लाख की लागत से शहर में 400 स्टील डस्टबिन लगवाए थे। एक डस्टबिन की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। इसमें खरीद, ढुलाई और लगाने की मजदूरी और स्टीकर लगाने का खर्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों-कर्मचारियों से हो वसूली
सभासद नरेश भाटी ने कहा कि वर्ष 2019-20 में ही शहर में स्टील के डस्टबिन लगवाए गए थे। शहर से काफी अधिकांश स्टील के डस्टबिन गायब हो गए हैं। नगर पालिका परिषद के अफसर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। नगर पालिका को अधिकारियों और कर्मचारियों से ही वसूली करनी चाहिए।
...........
लापरवाह हैं कर्मचारी
सभासद ब्रिजेश देवी ने कहा कि नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा लॉकडाउन से पूर्व स्टील के डस्टबिन लगवाए गए थे। कुछ नगर पालिका कर्मचारी और लोगों की लापरवाही से स्टील के डस्टबिन गायब हो गए। हालांकि पालिका कर्मचारी की लापरवाही ज्यादा रही। अगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सतर्कता दिखाई गई होती तो स्टील के डस्टबिनों का यह हाल नहीं होता। -फोटो संख्या

.........
प्रमुख स्थान जहां से गायब हुए डस्टबिन
-मोहल्ला नवी करीम चौक
-मोहल्ला अर्जुन नगर दिल्ली रोड के बाहर
-भीम नगर पुल के पास
-देवलोक कॉलोनी
-पक्के बाग पर किशनगंज के बाहर
-बुलंदशहर रोड
-नए भीम नगर में मोड़ के पास
..........
हापुड़ पालिका की स्वच्छता रैंक
वर्ष देश प्रदेश
2019 203 23
2020 225 35
--------
एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि शहर में डस्टबिन की स्थिति के संबंध में जांच की जाएगी। यदि डस्टबिन क्षतिग्रस्त हैं या गायब हो गए हैं तो उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed