{"_id":"603004628ebc3ee8fb04109a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd214055489","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदोई ने विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदोई ने विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदोई ने विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने अपने पति पर कुकर्म और नंदोई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर भी विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में शादी दिल्ली के शाहदरा निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर महिला को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पति ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं नंदोई ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
शिकायत करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। न्याय के लिए पीड़िता थाने से लेकर अधिकारियों के कार्यालय में पहुंची, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इंसाफ के लिए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर महिला की ससुराल पक्ष के योगेश, तेजपाल, कमला, नेहा, धर्मेंद्र, परवीन, डौली, सीमा व सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी