{"_id":"602574c28ebc3ee96959a48c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2135771161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मिले
हापुड़। डायट परिसर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में वार्डन, रसोइया व शिक्षिका समेत चार में कोरोना की पुष्टि हुई है। शासन के आदेश पर आवासीय विद्यालय को छात्राओं के लिए खोला जाना था। लेकिन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद फिर से स्कूल बंद कर दिया गया है। वहीं फास्ट फूड हब का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है। ऐसे में लगातार मरीजों के मिलने से महामारी का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। शासन ने कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने के आदेश दिए हैं। 10 फरवरी से कक्षा 6 और 8वीं को भी अनुमति दी गई। ऐसे में डायट परिसर स्थित कस्तूरबा आवासीय कन्या विद्यालय को भी खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई।
इस विद्यालय में 100 छात्राओं का बैच पढ़ता और वहीं रहती भी हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालय स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें एक वार्डन, मुख्य शिक्षिका, रसोइया और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। आनन फानन में संक्रमित मिले विद्यालय स्टाफ को आइसोलेट कराया गया।
विद्यालय के पास ही स्थित डायट में शिक्षकों की काउंसलिंग चल रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही वहां भी अफरातफरी मच गई और सभी ने मास्क पहन कर सोशल डिस्टेंसिंग बना ली।
विज्ञापन
इसके अलावा फ्रीगंज रोड स्थित फूड हब का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिला। जिले में अब लगातार कोरोना के मरीज मिलने के बाद लोग फिर से इस महामारी को लेकर डरने लगे हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि सभी स्कूलों को कोरोना गाइडलाइन के पालन के स्पष्ट निर्देश हैं, इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।