फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने कलक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिला मुख्यालय पर किसानों को संबोधित करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने कलक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय का घेराव किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। हाईवे व टोल पर भी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्वक ज्ञापन देने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
भाकियू हाईकमान ने 6 फरवरी को चक्का जाम का एलान किया था। इसके चलते जिले को जोन और सेक्टर में बांट दिया गया था। लेकिन शुक्रवार शाम को हाईकमान द्वारा चक्का जाम का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। ऐसे में शनिवार को जिले में एलआईयू सक्रिय रहा और कार्यकर्ताओं की जानकारी लेता रहा। शनिवार को अधिकारियों को जानकारी मिली की किसान कलक्ट्रेट आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। किसान जिला मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति गंभीर नहीं हैं। यही कारण है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है।
विज्ञापन

किसानों की फसलें एमएसपी पर बिक सकें, इसका कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। किसान एमएसपी के कानून की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मांग को मानने को तैयार नहीं हैं। दिल्ली में करीब ढाई महीने से धरना प्रदर्शन चल रहा है, फिर भी सरकार अनदेखी कर रही है। गन्ना किसानों का मिलों पर करोड़ों रुपये अटका हुआ है। गन्ना विभाग और प्रशासनिक अधिकारी किसानों का भुगतान नहीं दिला रहे हैं। मांगों के निस्तारण को लेकर ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सतवीर सिंह, धनवीर शास्त्री, कुशलपाल आर्य, चौधरी यशवीर सिंह, टेनपाल सिंह, ओमपाल सिंह, नानक चंद शर्मा, सुरेश चौहान, विरेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, भगतराम, रामपाल सिंह, जलेंद्र, सुरेंद्र चौहान, संजय चौहान, विकास चौधरी, सतवीर सिंह, चंद्रशेखर, यशपाल गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed