{"_id":"601c3a538ebc3e27e9722965","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd213169765","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू हाईकमान का हुआ एलान, किसानों ने 6 को चक्का जाम की भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू हाईकमान का हुआ एलान, किसानों ने 6 को चक्का जाम की भरी हुंकार
विज्ञापन
गाजीपुर किसान आंदोलन में सामान लेकर पहुंचे लोग.
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू हाईकमान का हुआ एलान, किसानों ने 6 को चक्का जाम की भरी हुंकार
हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू हाईकमान के एलान के बाद अब जिले के किसानों ने भी 6 फरवरी को चक्का जाम की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिला कमेटी हाईवे पर जाम लगाने वाले स्थानों का चयन करेगी। वहीं पुलिस, प्रशासन अलर्ट हो गया है तथा शांति बनाए रखने की अपील की है। बृहस्पतिवार को भी जिले से बड़ी संख्या में किसान खाद्य सामग्री लेकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। वहीं, आंदोलन के लंबे चलने की आशंका को लेकर हाईकमान ने अपील की है कि जिलों से किसान आपस में समन्वय स्थापित कर ही खाद्य सामग्री लेकर यहां आएं, ताकि आंदोलन को सफल बनाया जा सके।
कृषि कानूनों का विरोध पूरे देश के किसान जोरशोर से कर रहे हैं। करीब 70 दिन से किसान गाजीपुर बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन जमाए हुए हैं। हापुड़ जिले से भी बड़ी संख्या में किसान इसमें शामिल हो रहे हैं। हाईकमान द्वारा 6 फरवरी को चक्का जाम का एलान किया गया था।
इसके बाद से जिले में भी कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए, हालांकि चक्का जाम पर अंतिम फैसला बृहस्पतिवार शाम को लिया गया। इसके बाद से जिले में कार्यकर्ता चक्का जाम की तैयारियों में जुट गए हैं। शुक्रवार को जिला कमेटी निर्णय करेगी कि किन स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर कतई गंभीरता नहीं बरत रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक तीनों कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, यह आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान भटेल व पस्तरा गांव से मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा व चौधरी चरन सिंह को खाद सामग्री हरी सब्जी, आलू, अदरख, प्याज, लहसुन, चाय, चीनी, आटा, गर्म मशाले, गुड़ व दूध भण्डार के लिए सौंपे।
कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि जिले से व्यवस्थित तरीके से ही खाद्य सामग्री आंदोलन में पहुंचायी जाए, क्योंकि यह आंदोलन लंबा चल सकता है।
इस मौके पर मोनू भटेल, गगन चौधरी, राजा चौधरी, मिस्त्री ओमपाल सिंह, मनोज कुमार, राजबहादुर सिंह, सतपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, तेजबीर सिंह आदि मौजूद थे।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि किसानों के आंदोलन को लेकर पूरी रणनीति बना ली गई है। आम लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। वहीं किसानों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।