फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फर्जी फर्म बनाकर किसानों को बेचे नकली कृषि यंत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फर्जी फर्म बनाकर किसानों को बेचे नकली कृषि यंत्र
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के नवीन मंडी स्थित एक कृषि यंत्र कंपनी से दो लोगों ने साफ्टवेयर व ग्राहकों का डाटा चोरी कर लिया। तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव श्यामपुर निवासी गुरुदेव सिंह ने बताया कि नवीन मंडी के पास उसकी अपोजी प्रीसीजन लेजर्स नाम से कृषि यंत्र बनाने की कंपनी है। कंपनी के द्वारा कृषि यंत्र लेजर लेंड लेवलर बनाए जाते हैं। इनका साफ्टवेटर भी कंपनी स्वयं तैयार करती है। एक सितंबर 2018 को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला निवासी परमजीत सिंह को कंपनी में बतौर सर्विस टेक्नीशियन की नौकरी पर रखा था। परमजीत ने कंपनी में तैयार होने वाले कृषि उपकरणों की इलेक्ट्रानिक डिवाइस में साफ्टवेयर व अन्य डाटा चोरी कर लिया। आरोप है 17 दिसंबर 2018 उसने कुचेसर रोड चौपला पर सिंह एग्रो सिस्टम के नाम से अपनी एक फर्म बना ली। 31 मई 2019 को उसने नौकरी छोड़ दी और फर्जीवाड़ा शुरू रखा। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी परमजीत सिंह व जीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed