{"_id":"601c38c18ebc3e4a0d2bcc88","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd213169281","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती के चेहरे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवती के चेहरे पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर युवती के चेहरे पर किया हमला
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के घर में घुसकर उसके चेहरे व गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव लोधीपुर निवासी इंद्रजीत ने बताया कि बुधवार दोपहर उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। इस दौरान जनपद मेरठ के थाना लाल कुर्ती क्षेत्र के शोफीपुर निवासी अमित उसके घर में घुस आया। युवक ने पुत्री के चेहरे व गर्दन पर चाकू से वारकर हत्या का प्रयास किया। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।