फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अब जिले से विदेशों में निर्यात होगा बासमती धान, मालामाल होंगे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
Dhan - फोटो : amar ujala
अब जिले से विदेशों में निर्यात होगा बासमती धान, मालामाल होंगे किसान
विज्ञापन

हापुड़। जिले से अब बासमती धान का निर्यात विदेशों में किया जा सकेगा। बासमती निर्यात बोर्ड और कृषि विज्ञान केंद्र मिलकर इस मुहिम को साकार करेंगे। पहले चरण में जिले से 100 किसानों के समूह को 12 फरवरी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। गलत दवाओं के इस्तेमाल से यहां का धान निर्यात के मानकों को ही पूरा नहीं कर पाता। ऐसे में घरेलू बाजारों में ही लाखों क्विंटल धान बिक्री करनी पड़ती है।
जिले में बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश बासमती चावल का प्रमुख केंद्र है। मोदीपुरम स्थित बासमती निर्यात बोर्ड बासमती धान की गुणवत्ता को लेकर अनेक अभियान चलाता है। लेकिन जिला इससे अभी तक दूर था। यही कारण रहा कि जिले का कोई किसान इस तरह की धान पैदा नहीं कर सका, जिसे निर्यात बोर्ड विदेशों में भेज सके।
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में यहां के किसान धान को तैयार करते समय गलत दवाओं का प्रयोग करते हैं। इस दवा के प्रयोग से धान निर्यात के समय सैंपलिंग में फेल हो जाता है, क्योंकि इसमें पेस्टीसाइड के अंश उस समय तक भी मौजूद रहते हैं। ऐसे में यहां उत्पादित धान को घरेलू बाजारों में ही बिक्री करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार हर साल धान खरीद का एमएसपी तय करती है, जिले में धान का कोई सरकारी खरीद केंद्र भी नहीं है। ऐसे में आढ़तियों के हाथों धान की खरीद होती है, जो मन चाहे दामों पर इसे खरीदते हैं। ऐसे में किसानों को मुनासिब दाम भी नहीं मिल पाता है।
इस समस्या से निजात दिलाने को अब बासमती निर्यात बोर्ड ने कमर कस ली है। कृषि विज्ञान केंद्र के साथ मिलकर जिले में कृषि वैज्ञानिक इस तरह धान का उत्पादन कराएंगे जिससे धान को विदेशों में आसानी से निर्यात कराया जा सके और सैंपल भी फेल न हों। जिले में 12 फरवरी को कृषि विज्ञान केंद्र पर 100 किसानों के समूह को प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रोपीकोना जोल दवा बन रही निर्यात में रोड़ा
जिले में किसान धान पर बाली आने के बाद पीला रतवा नामक बीमारी को रोकने के लिए प्रोपीकोना जोल दवा का छिड़काव कर देते हैं। बाली आने पर इस दवा का प्रयोग प्रतिबंधित है, फिर भी किसान जानकारी के अभाव में ऐसा करते हैं। ऐसे में धान सैंपल में ही फेल हो जाता है।
इन देशों में है बासमती की डिमांड
बासमती चावल देश ही नहीं विदेशों में भी पसंद किया जाता है। देश में उत्पादित धान को चाइना, नाइजिरिया, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, ब्रिटेन आदि देशों में सप्लाई किया जाता है।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी हंसराज सिंह ने बताया कि धान की गुणवत्ता सुधारने को बासमती निर्यात बोर्ड से वैज्ञानिक जिले में आकर किसानों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद यहां की धान को विदेशों में भी निर्यात किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed