फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ में बेहोश मिले मोर के सैंपल जांच को भेजे लैब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ में बेहोश मिले मोर के सैंपल जांच को भेजे लैब
विज्ञापन

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के गांव हिरनपुरा में बेहोश मिले पांच मोर अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं। हालांकि पशुपालन विभाग ने उनके सैंपल बर्ड फ्लू की जांच के लिए लैब भेजे हैं। चिकित्सकों को अंदेशा है कि कीटनाशक के संपर्क में आकर उनकी हालत बिगड़ी है। सीवीओ ने दावा किया है कि पांचों मार अब दाना भी खा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हिरनपुरा में रात के समय पांच मोर बेहोशी की हालत में मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग व पशु पालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। सभी मोर चलने में असमर्थ थे, जिन्हें वन विभाग की नर्सरी में लाया गया था।
विज्ञापन

आनन फानन में सीवीओ डॉ. प्रमोद कुमार ने तीन सदस्य चिकित्सकों की टीम को इनकी निगरानी में लगा दिया। सीवीओ ने बताया कि सभी मोर स्वस्थ हैं तथा दाना भी खा रहे हैं। संभवत कीटनाशक के संपर्क में आकर उनकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग द्वारा पांचों मोरों के सैंपल बर्ड फ्लू की जांच के लिए भी लैब भेज दिए गए हैं। चिकित्सकों का यह भी कहना है कि प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं, फिर भी सैंपल लैब भेजे हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अब मोर पहले से स्वस्थ हैं, दाना भी खा रहे हैं। उनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed