फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में 25 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में 25 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन

हापुड़। शासन से इस बार गेहूं खरीद के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इस बार मंडी समिति भी गेहूं की खरीद करेगी वहीं समर्थन मू्ल्य में भी 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। अब समर्थन मूल्य 1975 रुपये होगा। जिले में पूर्व की तरह 25 क्रय केंद्रों के अलावा मंडी समिति द्वारा एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होगी। हालांकि फिलहाल शासन की ओर से गेहूं खरीद का नया लक्ष्य नहीं दिया गया है।
जनपद में गेहूं की बुवाई लगभग पूरी हो चुकी है। धान खरीद के बाद शासन के आदेश पर गेहूं खरीद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शासन ने इस बार गेहूं खरीद की व्यवस्था में बदलाव किया है। इस बार मंडी समिति द्वारा भी गेहूं की खरीद की जाएगी। इससे पहले जिले में केवल खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम, पीसीएफ ही गेहूं की खरीद करती थी। यह पहली बार है मंडी समिति को खरीद के लिए आदेश दिए गए हैं। ऐेसे में इस बार गेहूं की रिकार्ड खरीद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके साथ ही किसानों के लिए शासन ने समर्थन मूल्य में 50 रुपये की भी वृद्धि कर दी है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 से बढ़ाकर 1975 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद डीएम अदिति सिंह ने एडीएम जयनाथ यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। शासन से मिले आदेशानुसार इस बार गेहूं के भंडारण और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में शासन द्वारा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि जिले में मंडी समति के अलावा फिलहाल 25 स्थानों पर गेहूं खरीद केंद्र खोलने की योजना है। इसके लिए खरीद में लगी एजेंसियों से प्रस्ताव मांगें गए हैं। शासन से मिले आदेश के बाद गेहूं खरीद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
फिलहाल जिले को नहीं मिला नया लक्ष्य
जिले में एक अप्रैल से होने वाली गेहूं खरीद के लिए फिलहाल कोई नया लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। पिछले वर्ष जिले को गेहूं 1.50 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष जिले में 3902 किसानों से 1.19 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। इसके लिए इन सभी किसानों को 22.95 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

एक मार्च से शुरू हो जाएगा पंजीकरण
गेहूं खरीद के लिए किसानों द्वारा एक मार्च से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। बिना पंजीकरण किसान अपना गेहूं नहीं बेच सकेंगे। किसान स्वयं मोबाइल के अलावा जन सूचना केंद्र या साइबर कैफे के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed