{"_id":"600da3f28ebc3e2e7841a957","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2125324135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर में ड्रोन से आबादी का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर में ड्रोन से आबादी का सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलपुर में ड्रोन से हुआ आबादी का सर्वे
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर में लेखपाल, ग्राम प्रधान की देखरेख में ड्रोन से आबादी का सर्वे किया गया। ड्रोन से घर, घेरों के क्षेत्रफल की माप ली गई। जल्द ही ग्रामीणों को खतौनी की तर्ज पर घरौनी नंबर दिया जाएगा।
शासन के आदेश पर जिला प्रशासन जिले की 273 ग्राम पंचायतों का ड्रोन के जरिए सर्वे करा रहा है। इस सर्वे का उद्देश्य ड्रोन को उड़ाकर गांव में जनसंख्या घनत्व का जायजा लिया जाता है। साथ ही घर, घेर के ऊपर से फोटो लेकर उस क्षेत्रफल की माप ली जाती है।
रसूलपुर गांव में रविवार को पूर्व प्रधान धर्मेंद्र, कानूनगो राजीव, लेखपाल प्रमोद द्वारा ड्रोन से आबादी का सर्वे किया गया। जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया के बाद ग्रामीणों को घरौनी नंबर जारी किया जाएगा। जिसमें उनके घर घेर का पूरा क्षेत्रफल व अन्य तमाम जानकारी होंगी। शहरों में बने घरों की तर्ज पर ही गांवों में भी घरों के अलग नंबर होंगे।
विज्ञापन
एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि ड्रोन द्वारा आबादी सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही गांवों का सर्वे पूरा करा लिया जाएगा।