{"_id":"600326d98ebc3e2e5b65eb36","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2120709113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ रहा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ रहा जाम, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ रहा जाम, लोग परेशान
हापुड़। शहर में सड़कों पर अतिक्रमण का जाल फैल रहा है। इसके चलते वाहन चालकों सहित पैदल चलने वालों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। शहर के मुख्य मार्गों सहित बाजार में अतिक्रमण फैला हुआ है।
शहर में प्रमुख मार्गों से लेकर बाजारों में सड़कें एकदम संकरी नजर आती है। इनके संकरी नजर आने का कारण सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण है। अतिक्रमण की गिरफ्त में बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड, मेरठ रोड सहित दिल्ली रोड भी शामिल है। जबकि बाजारों में गोल मार्केट, खुर्जा पेच, पक्का बाग, स्वर्ग आश्रम रोड, रेलवे रोड, सराफ बाजार आदि शामिल हैं।
यहां पर दुकानों के आगे भारी मात्रा में सामान रखा रहता है। इससे दुकानों के आगे पैदल चलने के लिए बनी पगडंडी भी एकदम गायब हो गईं है। अतिक्रमण की पहुंच मैन रोड तक हो रही है। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह अतिक्रमण का फैलता जाल शहर में जाम के झाम को भी बढ़ावा देता है। हालांकि समय-समय पर प्रशासन-पालिका स्तर से कार्रवाई की जाती है, लेकिन हर बार नतीजा एकदम सिफर ही रहता है। दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। फिर भी दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आते हैं। इससे राहगीरों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
गोल मार्केट में हालात खराब
- पिछले दिनों पालिकाध्यक्ष ने गोल मार्केट में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर धरातलीय निरीक्षण भी किया था। अतिक्रमण की समस्या से पार पाने के लिए व्यापारियों से मंथन भी किया गया। हालांकि उसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पाया है। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले गोल मार्केट में अतिक्रमण को लेकर हालात सबसे ज्यादा खराब है। यहीं हाल गढ़ रोड पर भी है। यहां पर सड़कों पर ही ट्रैक्टर की ट्राली बनवाने का काम किया जाता है। इनकी पहुंच मेन रोड तक हो रही है। इससे गढ़ रोड से आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी कूटनी पड़ती है।
कोट
नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि गोल मार्केट में अतिक्रमण होने से रोकने के लिए लाइन खिंचवाई जा रही है। इससे बाहर आकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण से निजात पाने के लिए प्रशासन-पालिका स्तर से कार्रवाई कराई जाएगी।