फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पबजी गेम के बहाने दोस्ती, 1.80 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पबजी गेम के बहाने दोस्ती, 1.80 लाख की ठगी
विज्ञापन

हापुड़। ऑनलाइन पबजी खेल के दौरान दोस्त बनाकर एक आरोपी ने अपने माता पिता के साथ मिलकर नगर निवासी एक व्यक्ति से करीब 1.80 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी लगवाने का झांसा देकर इस ठगी को अंजाम दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला श्रीनगर निवासी प्रथमावतार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में उसके पुत्र अभिषेक शर्मा की दोस्ती पबजी गेम खेलने के दौरान जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के भगवती सदन निवासी तुषार मैत्रेय से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
विज्ञापन

तुषार ने अभिषेक को बताया कि वह आयकर विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर है। वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। नौकरी के एवज में पांच लाख रुपये सिक्योरिटी जमा करानी होगी। इस संबंध में पुत्र ने उसे जानकारी दी। आरोपी के झांसे में आकर वह पुत्र की नौकरी लगवाने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने करीब तीन बार में आरोपी के बैंक खाते में 1.80 लाख रुपये डलवा दिए। ठगी की जानकारी होने पर आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने धमकी दी। आरोपी अपने माता-पिता के साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तुषार मैत्रेय व उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed