{"_id":"5fee063e8ebc3e3db608298b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2112001186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : प्रयागराज से जुड़ेगा गढ़मुक्तेश्वर, दो तीर्थ नगरों का होगा संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : प्रयागराज से जुड़ेगा गढ़मुक्तेश्वर, दो तीर्थ नगरों का होगा संगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्सप्रेसवे : प्रयागराज से जुड़ेगा गढ़मुक्तेश्वर, दो तीर्थ नगरों का होगा संगम
हापुड़। प्रदेश की बड़ी योजनाओं में शुमार गंगा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से प्रदेश की दो बड़ी तीर्थ नगरों का भी संगम होगा। शासन से भूमि अधिग्रहण के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि जारी होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में कार्य तेज हो गया है। किसानों की जमीन के सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। एक्सप्रेस-वे के लिए जिले की दो तहसीलों के 29 गांवों की 418.692 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है। इसमें सात गांव हापुड़ तहसील के और 22 गांव गढ़मुक्तेश्वर तहसील के हैं।
मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराने का कार्य तेज हो गया है। जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी। मेरठ से प्रयागराज तक 596 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट अथॉरिटी(यूपीडा) द्वारा कराया जा रहा है। जिस पर करीब 34 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे बनाने की तैयारी तो प्रदेश सरकार द्वारा पिछले करीब दो साल से जारी थी। यूपीडा द्वारा सर्वे के लिए निर्धारित एजेंसी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले इसके लिए यूपीडा द्वारा चयनित मध्यप्रदेश की एक प्राइवेट कंपनी द्वारा सर्वे कराया गया था। इस सर्वे के लिए राजस्व विभाग की टीम ने अभिलेखों से मिलान करते हुए कंपनी द्वारा किए गए सर्वे का सत्यापन किया गया।
जिले में इसके निर्माण की कार्यवाई तेज हो गयी है। बड़ी बात है कि इसके माध्यम से गढ़ की तीर्थ नगरी के साथ प्रयागराज तक सफर आसान होगा और इसके माध्यम से दोनों तीर्थनगरियों का यह संगम भी होगा। यूपीडा ने जिला प्रशासन को भूमि खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जिसके लिए जिलाधिकारी का खाता खुलवाया जा रहा है। यूपीडा द्वारा जिला प्रशासन को भेजी जानकारी के मुताबिक, जनपद के 29 गांवों की 498.692 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। मुख्य बात यह है कि इस बार किसानों से जमीन का अधिग्रहण नहीं होगा, बल्कि भूमि के रेट तय कर सीधे किसानों से बैनामे किए जाएंगे। इससे हाईवे निर्माण में तेजी आएगी। जमीनों का बैनामा करने के लिए तहसीलदार न्यायिक हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर को जिलाधिकारी अधिकृत किया है।
विज्ञापन
---------
जिले के किस गांव की कितनी जमीन होगी अधिग्रहण
तहसील गांव का नाम क्षेत्रफल हेक्टेयरमें
हापुड़ आगापुर सराय 10.278
हापुड़ गोहरा आलमगीरपुर 10.036
हापुड़ मुराद अल्लीपुर 2.854
हापुड़ औरंगाबाद 17.136
हापुड़ माधापुर मौज्जमपुर 37.939
हापुड़ हाजीपुर 15.508
हापुड़ उदयपुर 2.867
गढ़मुक्तेश्वर दत्तियाना 14.992
गढ़मुक्तेश्वर पीरनगर 13.847
गढ़मुक्तेश्वर हिम्मतपुर 7.52
गढ़मुक्तेश्वर राजपुर 16.258
गढ़मुक्तेश्वर सिंभावली फरीदपुर 21.105
गढ़मुक्तेश्वर सिखेड़ा मुरादाबाद 22.786
गढ़मुक्तेश्वर मुरादपुर 22.354
गढ़मुक्तेश्वर बंगोली 0.709
गढ़मुक्तेश्वर आलापुर 6.592
गढ़मुक्तेश्वर किरावली बांगर 4.123
गढ़मुक्तेश्वर शंकराटीला 15.144
गढ़मुक्तेश्वर सिंगनपुर 10.524
गढ़मुक्तेश्वर बहादुरगढ़ 35.108
गढ़मुक्तेश्वर आलमनगर बांगर 22.967
गढ़मुक्तेश्वर बरारी 19.72
गढ़मुक्तेश्वर वहापुर ठेरा 19.27
गढ़मुक्तेश्वर भदस्याना 0.027
गढ़मुक्तेश्वर रजापुर 1.521
गढ़मुक्तेश्वर भैना सदरपुर 13.011
गढ़मुक्तेश्वर चुचावली 9.333
गढ़मुक्तेश्वर जखेड़ा रहमतपुर 22.101
गढ़मुक्तेश्वर चांदनेर 23.063
कोट
एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस वे को लेकर कार्य में प्रगति है। सर्वे का सत्यापन के बाद प्रशानिक टीमों द्वारा एलाइनमेंट का कार्य किया जा रहा है। यूपीडा से मिले एलानमेंट के आधार पर खसरा-खतौनी से किसानों की संख्या एकत्र का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।