फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

2011 की जनसंख्या से तय होगा 273 ग्राम प्रधानों का आरक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
hapur news
2011 की जनसंख्या से तय होगा 273 ग्राम प्रधानों का आरक्षण
विज्ञापन

हापुड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण के काम में तेजी आने के साथ ही प्रधान व अन्य पदों के आरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर जातिगत आंकड़े को कंप्यूटर में फीड करने का कार्य जिला पंचायत राज विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है। नए आंकड़ों के अनुसार जिले में 273 ग्राम पंचायतों में कुल 9 लाख 40 हजार 63 लोगों का डाटा फीड हो चुका है। इसी आंकड़े के आधार पर ग्राम प्रधआन व अन्य पदों के आरक्षण का निर्णय लिया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 22 जनवरी को सूची का प्रकाशन होगा। शासन मार्च तक पंचायत चुनाव करा सकता है। इसके आधार पर तैयारियां भी तेज हो गई हैं। सीटों के आरक्षण के लिए पिछले कई दिनों से जिला पंचायत राज विभाग द्वारा वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर डाटा फीडिंग का कार्य किया जा रहा था, जो अब पूरा हो चुका है। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए आरक्षण इन्हीं आंकड़ों के आधार पर होगा। जिले की सभी 273 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2011 में निवास करने वाली जनसंख्या के साथ ही अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति एवं सामान्य जाति के कुुल 940063 लोगों का डाटा फीड किया गया है।
विज्ञापन

---
ये हैं 273 ग्राम पंचायत के जातिगत आंकड़ेे ----
हापुड़ ब्लॉक -
सामान्य-10,8221
ओबीसी-131239
एससी-77531
एसटी-13
कुल--317004
------
गढ़ ब्लॉक --
सामान्य- 78323
ओबीसी-8396
एससी-3950
एसटी-0
कुल- 201786
---
सिंभावली ब्लॉक-
सामान्य-73518
ओबीसी-93289
एससी-34819
एसटी-37
कुल- 201663
----
धौलाना ब्लॉक -
सामान्य-137236
ओबीसी-47160
एससी-35155
एसटी-57
कुल- 219610
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed