फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किचन गार्डन में उगी सब्जियों से बनेगा स्कूलों में मिड डे मील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किचन गार्डन में उगी सब्जियों से बनेगा स्कूलों में मिड डे मील
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 258 परिषदीय विद्यालयों में छात्र खुद के किचन गार्डन में उगी जैविक सब्जियों से बना मिड डे मील खाएंगे। शासन से प्रस्ताव पर मोहर लग गई है, जल्द ही बजट जारी होने की बात कही जा रही है। एक गार्डन को विकसित करने में करीब पांच हजार रुपये खर्च आएगा। जिन स्कूलों में जगह नहीं है वहां गमलों में सब्जियां उगाई जाएंगी।
जिले के परिषदीय स्कूलों में 54 हजार छात्र अध्यनरत हैं। इनके लिए मिड डे मील में रोजाना मेन्यू के अनुसार खाना तैयार होता है। हालांकि अभी कोरोना के चलते एमडीएम का पैसा छात्रों के खातों में जा रहा है। बहरहाल अभी तक खाना बनाने के लिए तमाम सब्जी, आटा आदि बाजार से मंगाया जाता है, लेकिन अब इसमें जल्द ही बदलाव होने जा रहे हैं। शासन की मंशा के अनुसार अब स्कूलों के प्रांगण में ही किचन गार्डन तैयार होंगे। जिसमें पौष्टिक सब्जियां उगाई जाएंगी। इस संबंध में जिले से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जिसे हरी झंडी मिल गई है। जिले के 258 स्कूलों में किचन गार्डन के लिए जगह उपलब्ध है। एक स्कूल में गार्डन स्थापित करने में करीब पांच हजार रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

हालांकि अभी बजट जारी न होने के कारण किचन गार्डन का कार्य शुरू नहीं हो सका है। लेकिन जल्द ही बजट जारी होने का दावा किया जा रहा है। गार्डन तैयार होने पर छात्र मिड डे मील में स्कूल में उगी सब्जियां खाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सब्जियों को उगाया जाएगा
- किचन गार्डन में भिंडी, पालक, लौकी, करेला, खीरा, कद्दू, बैंगन, शलजम, गाजर, मूली, सेम, तुरई, टमाटर, मटर, मिर्च, फूल, पत्ता गोभी, बधुआ, प्याज, लहसून, चकुंदर उगाई जाएंगी।
दो मॉडल के होंगे किचन गार्डन
- नई व्यवस्था में किचन गार्डन के दो मॉडल यह किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय 20 गुणा 10 मीटर और शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में पर्याप्त जगह की उपलब्धता न होने से 10 गुणा 10 मीटर क्षेत्रफल में विकास किया जाएगा।
गमलों में उगाई जाएंगी सब्जियां
- बच्चों को पोषण युक्त भोजन मुहैया कराने के लिए जिन विद्यालयों में जगह का अभाव है। वहां गमलों में सब्जियां उगायी जाएंगी। यह कार्य सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सुनिश्चित कराया जाना है।
पहले चरण में शामिल किए गए हैं 258 स्कूल
- मिड डे मील के समंव्यक जुनैद मलिक ने बताया कि जिले के 258 स्कूलों को इस योजना में शामिल किया गया है। इन विद्यालयों में बाउंड्री समेत जीन उपलब्ध है। बजट मिलने के साथ ही यहां सब्जियां उगवाई जाएंगी।

कोट
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि किचन गार्डन के लिए बजट की डिमांड शासन को भेज दी गई है। जल्द ही बजट आवंटित होने पर किचन गार्डन का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed