फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धरना देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धरना देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने जा रहे भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता बिफर गए और हंगामा करने लगे। पुलिस पर शोषण का आरोप लगा किसान एसपी कार्यालय पहुंचे और गिरफ्तारी देने की बात कही। हालांकि एसपी से मिले आश्वासन के बाद सभी कार्यकर्ता बिना गिरफ्तारी दिए वापस लौट गए।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में वह दिल्ली आंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं, लेकिन पुलिस जबरन कार्यकर्ताओं को रोक रही है। तीनों कानून किसानों को परेशान करने वाले हैं, जिन्हें सरकार जबरन किसानों पर थोंपना चाह रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन मंत्री राजेंद्र गुर्जर व राधेलाल त्यागी ने कहा कि आए दिनों किसानों को पुलिस द्वारा रोके जाने से वह दिल्ली तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र का हनन कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इस मौके पर सरनजीत गुर्जर, सुधीर त्यागी, योगेश त्यागी, सुनील शिशौदिया, राजवीर भाटी, धर्मेंद्र त्यागी, प्रमोद कुमार, अनुज तेजवतियात, सचिन तेवतिया, कृष्णवीर सिंह, गब्बर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पर की नारेबाजी
- विरोध में सभी कार्यकर्ता एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एसपी ने किसानों को अपने कार्यालय में बुलाया। जहां किसानों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की जानकारी दी। इस पर एसपी ने किसानों को आश्वस्त किया। जिसके बाद सभी किसान वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed