{"_id":"5fdcf3f38ebc3e3c833a7bd1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd210448448","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रोकी सपा की किसान जागरूकता यात्रा, भड़के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रोकी सपा की किसान जागरूकता यात्रा, भड़के कार्यकर्ता
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को सपाइयों ने किसान जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा शुरू होते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रा आगे न बढ़ने पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्यकर्ता वापस लौट गए।
सपा जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि शुक्रवार को कृषि कानून के विरोध में डूहरी से किसान जागरूकता यात्रा शुरू होनी थी। जो बड़ौदा हिंदवान, कस्तला, निजामपुर तक जानी थी, लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। रोजाना उन्हें पुलिस आंदोलन करने से रोक रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता 22 दिनों से इस कड़ाके की ठंड में सड़कों पर बैठा है और देश के प्रधानमंत्री किसानों की मन की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। यह भारत का दुर्भाग्य है। सरकार आए दिन किसानों पर जुल्म ढा रही है। किसानों पर पानी की बौछारें, आंसु गोले छोड़े जा रहे हैं। किसानों की आवाज दबाने का भरकम प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जब तक किसान विरोधी काला कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा और नारेबाजी की। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
मौके पर संजय गहलौत, इकबाल कुरैशी, रामनरेश गौतम, अफजाल चौधरी, सुल्तान खान, हिमांशु गौतम, सतीश यादव, संजीव तोमर, विशाल गौतम, रीता चौधरी, जितेंद्र जाटव, राजू जाटव, दीपक, सागर, अमरीश त्यागी, रोहित, अर्जुन, नईम चौधरी आदि मौजूद रहे।