फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिस ने रोकी सपा की किसान जन जागरण यात्रा, हुआ हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पुलिस ने रोकी सपा की किसान जन जागरण यात्रा, हुआ हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में बृहस्पतिवार को गांवों में किसान जन जागरण यात्रा निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गांव देहरा के पास रोक दिया। पुलिस ने इससे आगे यात्रा नहीं निकालने दी। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। वहीं कानून वापस न लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
कृषि कानूनों के विरोध में सपा कार्यकर्ता बीते काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को किसान जन जागरण यात्रा गांव देहरा से निकाली जानी थी, जो धौलाना, नंदपुर, नारायणपुर, मिलक, भाईपुर तक जानी थी। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और देहरा में ही यात्रा को रोक दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। सपा जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा आज देश के अन्नदाता का अपमान किया जा रहा है। अंग्रेजी हुकुमत की तरह ही वर्तमान सरकार कानून बना रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक किसानों की समस्या का निस्तारण नहीं हो जाता। आंदोलन जारी रखा जाएगा। कानून के विरोध में कार्यकर्ताओं ने हंगामा और प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने कहा उन्हें रोककर पुलिस लोकतंत्र का हनन कर रही है। मांग संबंधी ज्ञापन तहसीलदार धौलाना को सौंपा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलोत, रामनरेश गौतम, अफजाल चौधरी, इस्लाम चौधरी, हिमांशु गौतम, रामकिशोर जाटव, माधव शर्मा, रोहित कुमार, रहीस अहमद, मोहम्मद नासिर, इरफान खान, सागर, रफीक चौधरी, शमसाद प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed