फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लोक अदालत में 2182 वादों का निस्तारण, 2.46 करोड़ का हुआ सेटलमेंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लोक अदालत में 2182 वादों का निस्तारण, 2.46 करोड़ का हुआ सेटलमेंट
विज्ञापन

हापुड़। कचहरी परिसर में आयोजित लोक अदालत में शनिवार को 2182 वादों का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान दो करोड़ 46 लाख, 48 हजार रुपये का सेटलमेंट कराया गया।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/ जनपद न्यायधीश सुशील कुमार रस्तौगी, नोडल अधिकारी लोक अदालत/अपर जिला जज (फास्ट ट्रैक कोर्ट-प्रथम हापुड़) चंद्रपाल द्वितीय व अमित कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/प्रथम सिविल जज (सीडि) की देखरेख में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें जिला जज सुशील कुमार रस्तौगी द्वारा दो वादों का निस्तारण कर पंद्रह सौ रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय हापुड़ रविंद्र कुमार प्रथम द्वारा 29 वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण विवेक द्वारा 12 वादों का निस्तारण कर 49 लाख 35 हजार की धनराशि पीड़ित पक्षों को दिलाई गई। अपर जिला जज रेनू राव द्वारा 246 वादों का निस्तारण कर 14500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर जिला विशेष न्यायधीश (पोक्सो एक्ट) वीना नारायन द्वारा सात वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज विशेष न्यायधीश (एससी/एसटी एक्ट) नोडल अधिकारी लोक अदालत चंद्रपाल द्वितीय द्वारा एक वाद का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज (पोक्सो द्वितीय) अनुतोष कुमार शर्मा द्वारा एक वाद का निस्तारण कर पांच सौ रुपये वसूले गए। अपर जिला जज (पोक्सो तृतीय) कमनेश कुमार द्वारा एक वाद का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज (फास्ट ट्रेक प्रथम) स्वेता दीक्षित द्वारा दो वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति द्वारा 468 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 71 हजार रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज (सीडी) प्रथम अमित कुमार सिंह द्वारा छह वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार शासन द्वारा 53 वादों का निस्तारण कर 45सौ रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूडि/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर स्मिता गोस्वामी द्वारा 42 वादों का निस्तारण कर पांच हजार रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जूडि)/ न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर नवीन कुमार द्वारा 79 वादों का निस्तारण कर 1710 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम फरहीन खान द्वारा 17 वादों का निस्तारण कर 1030 रुपये वसूले गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से 193 प्री -लिटिगेशन वादों का सुलह समझौतों के आधार पर निस्तारण कर एक करोड़ 95 लाख 36 हजार रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। जिसमें अंकन 31 लाख 5 हजार रुपये की धनराशि बैंकों को नगद प्राप्त हुई। भारत संचार निगम हापुड़ द्वारा 26 वादों का निस्तारण कर 78180 रुपये की धनराशि वसूली गई। जनपद के राजस्व व अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 997 वाद निस्तारित किए गए। इस प्रकार कुल 2182 मामलों का निस्तारण कर 2 करोड़ 46 लाख 48970 रुपये का सेटलमेंट किया गया। सचिव अमित कुमार सिंह ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों व अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed