{"_id":"5fd50ac08ebc3e3c85395622","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd210158615","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी युवक को कुछ लोगों ने पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिमरोली निवासी संजय कुमार (35) पुत्र महावीर सिंह थ्री व्हीलर चलाता था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले टेंपो मालिक अपने भाई व एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके पति को बुलाकर ले गए थे और देर रात बेसुध हालत में उसके पति को घर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद उन्हें पता चला कि उसके पति के साथ बछलौता रोड पर बुरी तरह मारपीट की। गंभीर हालत को देख परिजनों ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान संजय की मौत हो गई। संजय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार बच्चे हैं। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।