{"_id":"5fd509628ebc3e3b3f0df743","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2101585138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश पकड़े, चार कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश पकड़े, चार कार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश पकड़े, चार कार बरामद
हापुड़। कोतवाली पुलिस व एसओजी प्रथम टीम ने शुक्रवार रात दिल्ली रोड स्थित एक मंदिर के पास से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। जबकि तीन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। आरोपियों से चोरी की चार कार, फर्जी नंबर प्लेट व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं।
सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि शुक्रवार देर रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी। मामले की सूचना एसओजी प्रथम टीम के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को भी दी गई। इसके बाद दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से दिल्ली रोड स्थित एक मंदिर के पास बैरिकेडिंग कर चेकिंग तेज कर दी। इस दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध कार आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर संदिग्धों ने फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को दबोच लिया। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव गोयना निवासी सुनील व जनपद अलीगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर खेर निवासी लालू खां बताए गए हैं। फरार आरोपी गांव गोयना निवासी दीपक, मोहल्ला रफीकनगर निवासी दीपांशु चौहान व जनपद अलीगढ़ क्षेत्र के कोठी नेकनामपुर निवासी टिंकू उर्फ अजय हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी की चार कार, फर्जी नंबर प्लेट व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।