{"_id":"5fce72a28ebc3ecfb754e27c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2098657173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चादर में ढका शहर, यातायात हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चादर में ढका शहर, यातायात हुआ प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की चादर में ढका शहर, यातायात हुआ प्रभावित
हापुड़। मौसम के मिजाज में तल्खी बढ़ गई है। रविवार रात व सोमवार तड़के शहर और आसपास का क्षेत्र घने कोहरे की चादर से ढका रहा। पूरी रात सड़कों पर ट्रैफिक धुंध के बीच रेंगता रहा। कोहरा इतना घना था कि एक कदम दूर का दृश्य देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं हापुड़ का एक्यूआई भी 142 रहा।
सोमवार को सीजन का दूसरा कोहरा पड़ा। आसमान में कोहरा छाया रहने से लोगों को कामकाज करने में भी परेशानी हुई। गांव देहात में लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने का प्रयास किया।
हालांकि करीब 11 बजे लोगों को खिली हुई धूप नसीब हुई। सोमवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं सड़कों पर भी कोहरा छाया रहने से वाहन चालकों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। वाहन भी रेंगते नजर आए।
वहीं हापुड़ की हवा भी रविवार की तरह काफी हद तक साफ रही। सोमवार को हापुड़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 142 दर्ज किया गया। जबकि पिछले कई दिनों से हापुड़ का एक्यूआई 200 के नीचे बना हुआ। एक्यूआई पीली श्रेणी में शामिल है। हालांकि अभी भी हापुड़ की हवा सामान्य से करीब तीन गुना तक प्रदूषित है। हापुड़ प्रदूषण विभाग के स्टेशन इंचार्ज सलमान राणा ने बताया कि एक्यूआई को खतरनाक स्तर पर जाने से रोकने के लिए ग्रेप व एनजीटी के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। संवाद