फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दिल्ली-गाजियाबाद जाने के लिए मोदीनगर होकर निकलेंगी रोडवेज बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दिल्ली-गाजियाबाद जाने के लिए मोदीनगर होकर निकलेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन

हापुड़। रोडवेज की बसों से दिल्ली, गाजियाबाद का सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। क्योंकि किसान आंदोलन के चलते बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। अब बसें मोदीनगर होते हुए अपने निर्धारित स्थान तक जाएंगी। हालांकि किराए में खास प्रभाव नहीं पड़ेगा, सिर्फ एक रुपया अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। इनमें अधिकांश हापुड़ दिल्ली मार्ग पर ही संचालित होती हैं। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है। बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पर जमा हो गए हैं। ऐसे में बसों का संचालन भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

हापुड़ डिपो के अफसरों ने बसों का रूट बदल दिया है। अब हापुड़ डिपो की बसें मोदीनगर होते हुए दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाएंगी। हालांकि इसमें किराए में ज्यादा प्रभाव नहीं पढ़ेगा। सिर्फ एक रुपया अतिरिक्त देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद प्रशासन ने भी आंदोलन के चलते रूट डायवर्जन किया है। ऐसे में इन मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि किसानों के आंदोलन के चलते बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को सफर में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed