{"_id":"5fca655c8ebc3ecf9861baf1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd20972667","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, दो की मौत
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 09 पर कुचेसर रोड चौपला के पास एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाते हुए यातायात सुचारु कराया।
शुक्रवार शाम नेशनल हाईवे 09 पर एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार तीन लोग गढ़ की ओर से हापुड़ आ रहे थे। जब ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर कुचेसर रोड चौपला फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो पीछे से आ रही उत्तराखंड काशीपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को हापुड़ गढ़ रोड सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में इनकी शिनाख्त सोनू (30) पुत्र उमाशंकर शर्मा निवासी सिमरौली व नीटू (29) पुत्र कुंवरपाल निवासी चमरी हापुड़ के रूप में हुई। जबकि चमरी निवासी बबलू पुत्र संतपाल गंभीर रुप से घायल है। पुलिस के अनुसार सोनू का सेटरिंग का कार्य है। शाम के समय तीनों गांव सिखैड़ा में सेटरिंग का सामान उतारकर वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है, चालक फिलहाल फरार है।