फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एक जनवरी से सभी वाहनों के लिए अनिवार्य होगा फास्टैग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एक जनवरी से सभी वाहनों के लिए अनिवार्य होगा फास्टैग
विज्ञापन

हापुड़। सड़क परिवहन और मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक जनवरी से सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। एक जनवरी से टोल प्लाजा पर कैश लेन को समाप्त कर दिया जाएगा और बिना फास्टैग कोई भी वाहन टोल प्लाजा से पार नहीं हो सकेगा। अभी भी जिले के तीनों टोल प्लाजा से करीब 60 से 70 प्रतिशत वाहन ही फास्टैग के माध्यम से गुजरते हैं।
जिले में कुल तीन टोल प्लाजा हैं, जिनसे प्रतिदिन करीब 67 हजार वाहन गुजरते हैं। लेकिन अभी भी फास्टैग लगे वाहनों की संख्या कम नहीं है। तीनों ही टोल प्लाजा पर एक एक लेन कैश लेन हैं। वाहनों पर फास्टैग न लगे होने के कारण ही यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। बुलंदशहर रोड के कुराना टोल के अलावा जिले के गढ़ और छिजारसी टोल पर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लगी रहती हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन एक जनवरी से जिले के टोल भी कैशलेश हो जाएंगे। यहां से केवल उन्हीं वाहनों को निकलने की छूट मिलेगी, जिन पर फास्टैग लगा होगा।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि एनएचएआई की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। एक जनवरी से हर चौपाहिया वाहन पर फास्टैग जरूरी होगा। बिना फास्टैग के किसी को भी टोल से गुजरने की छूट नहीं दी जाएगी। ऐसे में सभी वाहन चालक एक जनवरी से पहले फास्टैग जरूर लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल करीब 60 से 70 प्रतिशत वाहनों पर ही फास्टैग
- जिले के तीन ओर टोल प्लाजा हैं। ऐेसे में जिले के वाहन चालकों के लिए यह और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। छिजारसी टोल से प्रतिदिन औसतन 35 हजार, गढ़ के अल्लाबख्शपुर टोल से 20 हजार और बुलंदशहर रोड से करीब 12 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल के अधिकारियों की माने तो टोल से गुजरने वाले करीब 60 से 70 प्रतिशत वाहनों पर ही फास्टैग होता है। जिसके कारण टोल पर वाहनों पर जाम की स्थिति रहती है। सभी वाहनों पर फास्टैग होने पर जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।
ऐसे बनवा सकते हैं फास्टैग
- फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ड, स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध है। फास्टैग को बैंक और पेट्रोल पंप से भी खरीद सकते हैं। फास्टैग उसी बैंक से लेना होगा, जिसमें अपका खाता हो। इसके अलावा टोल प्लाजा पर भी फास्टैग लगाए जाने की सुविधा है। फास्टैग खरीदने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की रजिस्ट्रेशन कॉपी अनिवार्य होगी। फोटो आईडी के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट या पैनकार्ड का भी प्रयोग किया जा सकता है।

क्या होता फास्टैग
- फास्टैग एक इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन तकनीक है। इसमें रेडियो फ्रिक्वैंसी आइडेंटिफिकेशन टैग का प्रयोग किया जाता है। इस टैग को वाहन के शीशे पर लगा दिया जाता है। जब वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है तो वहां लगा सेंसर इसे रीड कर लेता है और वाहन मालिक के खाते से टोल टैक्स की धनराशि कट जाती है। इससे टोल पर खड़े होकर टोल टैक्स की पर्ची कटवाने का झंझट समाप्त हो जाता है और निर्बाध वाहन गुजरते रहते हैं। इससे जाम की समस्या भी दूर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed