{"_id":"5fc68c758ebc3e1a22572c47","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd209530073","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बॉक्स में फाल्ट से आधे शहर की बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बॉक्स में फाल्ट से आधे शहर की बिजली हुई गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल बॉक्स में फाल्ट से आधे शहर की बिजली हुई गुल
हापुड़। मंगलवार शाम दिल्ली रोड और टाऊन हॉल बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में लीकेज और केबल बॉक्स में फाल्ट से आधे शहर की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बाधित होते ही बिजलीघरों पर लगे फोन घनघनाने लगे। सूचना पर अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। वैकल्पिक व्यवस्था कर, किसी तरह आपूर्ति बहाल की जा सकी।
शहर को आपूर्ति देने के लिए दिल्ली रोड, टाऊन हॉल, रामपुर रोड बिजलीघर मुख्य हैं। करीब आधा शहर इनमें दिल्ली रोड और टाऊन हॉल बिजलीघर से जुड़ा हुआ है। बुधवार को दिल्ली रोड पर लगे 5 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में दोपहर तीन बजे लीकेज हो गया जिसके चलते बिजलीघर को बंद करना पड़ा।
लेकिन जैसे ही बिजलीघर को चालू किया, केबल बॉक्स में फाल्ट हो गया। कुछ ही देर बाद टाऊन हॉल बिजलीघर के केबल बॉक्स में भी फाल्ट हो गया। अचानक पूरे इलाके की बत्ती गुल होने से अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसडीओ प्रथम राहुल गुप्ता ने टीम के साथ निरीक्षण किया। शाम करीब 6 बजे उन्होंने दिल्ली रोड बिजलीघर को चालू करा दिया।
विज्ञापन
लेकिन टाऊन हॉल बिजलीघर को देर रात तक चालू कराए जाने की बात कही जा रही थी। कुल मिलाकर मंगलवार शाम को आधे शहर को बिजली संकट से जूझना पड़ा। प्रभावित मोहल्ला में दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड, गढ़ रोड के इलाके रहे। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ा।
एसडीओ प्रथम राहुल गुप्ता ने बताया कि केबल बॉक्स में फाल्ट से यह समस्या बनी थी। जिसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।