फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज न देने पर पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज न देने पर पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। पति ने महिला के साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता से मारपीट कर हत्या का प्रयास भी किया। न्यायालय के आदेश पर थाना देहात में ससुराल पक्ष के चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में दिए दान-दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। इसके चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करने लगा। उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया। थाना स्तर से लेकर पीड़िता ने आला अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इंसाफ के लिए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सचिन, सास संतोष, जेेठ कपिल व ससुर मदनपाल सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed