फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

त्योहारों पर संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
त्योहारों पर संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन

हापुड़। त्योहारों के मद्देनजर जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है। इस गंभीर समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट घोषित कर दिया है। तीन दिन विशेष अभियान चलाकर, बाजार में ब्यूटी पार्लर, टैंपू चालक, मिठाई विक्रेताओं के सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। कारोबारी अपना सहयोग दें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
जिले में कोरोना का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। नए मामलों के साथ ही मृत्यु दर में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में अब त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। बाजारों में तेजी से ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में एक भी संक्रमित यदि बाजार में घूमा तो बहुत से लोगों को कोरोना पॉजिटिव कर देगा।
विज्ञापन

इस चुनौती से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग में टीमें गठित कर दी गई हैं, जो तीन दिन तक विशेष अभियान चलाकर सैंपल एकत्र करेंगे। 30 अक्तूबर को मेहंदी लगवाने वाले व ब्यूटी पार्लर में काम करने वालों की कोरोना जांच होगी। क्योंकि करवा चौथ पर महिलाएं सजने संवरे के लिए इनके पास आती हैं। ऐसे में यदि कोई भी कर्मचारी पॉजिटिव रहा तो बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 31 अक्तूबर को मिठाई की दुकानों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के नमूने लिए जाऐंगे। एक नवंबर को रेस्टोरेंट व होटलों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के नमूने लिए जाएंगे। ऐसे में इन संस्थानों का संचालन करने वाले अभियान में सहयोग करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है। जिस संस्थान में कोरोना पॉजिटिव मिला, उसके संचालक घबराए नहीं। क्योंकि संस्थान को सील नहीं किया जाएगा, बल्कि मरीज को सुलभ उपचार दिलाया जाएगा। ऐसे में सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed