Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एक और मरीज की कोरोना से मौत, नौ मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एक और मरीज की कोरोना से मौत, नौ संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना से मरने वालों का सिलसिला बढ़ रहा है। शनिवार को एक और मौत होने से विभाग में हड़कंप मच गया। यहां मौत का आंकड़ा बढ़कर 55 पहुंच गया है। नौ नए मरीज रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 15 स्वस्थ हो गए। जिले में अब तक 3036 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाबूगढ़ के गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी 76 वर्षीय महिला में 15 अक्तूबर को एंटीजन किट द्वारा की गई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। चिकित्सक ने महिला को आननफानन में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां महिला की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद में अब मौत का आंकड़ा बढ़कर 55 पहुंच गया है।
विज्ञापन

वहीं रविवार को मिले नौ मरीजों में से ग्रीन पार्क कॉलोनी हापुड़ के एक, आलोक कॉलोनी हापुड़ के एक, आर्य नगर हापुड़ के एक, फरीदपुर सिंभावली के एक, सिमरौली के एक, इंदिरा नगर के एक, बंगोली सिंभावली के एक, हरौड़ा मोड़ सिंभावली के एक, सपनावत के एक मरीज शामिल हैं। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने उपचार के लिए आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 15 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने इन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है।
कोट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि एक और मरीज की मौत हुई है। नौ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 15 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अब तक 3036 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2799 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 182 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed