{"_id":"5f8c89148ebc3e9bf3041b02","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2072660108","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारे छापे, तीन सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारे छापे, तीन सैंपल भरे
विज्ञापन

हापुड़। त्योहारों के मद्देनजर रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य सामग्री की दुकानों पर छापे मारकर कुट्टु, साबूदाने के सैंपल भरे। जांच के लिए सैंपल लैब भेज दिए गए हैं।
नवरात्रों के मद्देनजर कुट्टु ओर साबूदाने की मांग काफी बढ़ जाती है। मिलावटी खाद्य सामग्री की जमकर बिक्री की जाती है। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस तरह के मिलावटखोरी को रोकने के लिए रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में तीन प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए।
अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि टीम द्वारा रेलवे रोड स्थित नितिन किराना स्टोर से कुट्टू के आटे का नमूना संग्रहित किया गया। इसके बाद श्रीनगर स्थित श्री राधा बल्लभ किराना स्टोर से कुट्टू आटा का नमूना लिया। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मैसर्स राम अवतार कृष्ण अवतार स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ के प्रतिष्ठान से साबूदाने का नमूना लिया गया। तीनों नमूनों को जांच के लिए राजकीय लैब भेजा गया है।