फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दो नवंबर को रहेगी एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल,मरीजों को होगी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
दो नवंबर को रहेगी एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, मरीजों को होगी परेशानी
विज्ञापन

हापुड़। मानदेय समेत अनेक मांगों के निस्तारण को लेकर जिले में एंबुलेंस कर्मचारी दो नवंबर को हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों ने शासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चौधरी विकास कुमार ने बताया कि सभी एंबुलेंस चालक 102, 108 एवं एएलएम के कर्मचारी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जी-जान से मेहनत कर आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी सेवा प्रदान कंपनी सरकार से कुछ अनुबंध शर्तों का उल्लंघन करते हुए न्यूनतम वेतन दे रही है। साथ ही 12-12 घंटे काम लेकर 4 घंटे के अतिरिक्त कार्य के लिए जाने का ओवरटाइम मजदूरी देती है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने इस अनुचित प्रतिज्ञा से 2012 से लेकर अब तक पीएफ ईएसआई के पद में करोड़ों रुपए बचाएं हैं। इसी प्रकार ईपीएफओएस में अपने पद का पैसा बचाने के लिए जो भी खेल किया है। वेतन से ईपीएफओआरएस का अंशदान कटौती के बाद भी समय पर जमा नहीं करते हैं। प्रतिमाह 10 तारीख के अंदर वेतन मिल जाना चाहिए लेकिन, कंपनी कई-कई माह तक मानदेय नहीं देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने अपर आयुक्त समक्ष पात्र कर्मचारियों को गेच्युटी भुगतान कर देने का आश्वासन दिया था। जो अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने दो नवंबर से पहले समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
कोट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों की समस्याओं का समाधान कराने की उच्चस्तर पर कोशिश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed